IPL 2024:  दुनिया के नम्बर वन बल्लेबाज की मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में होगी एंट्री, खुलेगा जीत का खाता!

IPL 2024: दुनिया के नम्बर वन बल्लेबाज की मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में होगी एंट्री, खुलेगा जीत का खाता!

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में आज पांच की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। टूर्नामंेट में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को पहली जीत की तलाश है। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

दुनिया के नम्बर टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के प्लेंइग इलेवन में शामिल होने से मुंबई इंडियंस को मजबूती मिलेगी। आईपीएल के इस संस्करण मंे अभी तक मंुबई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। उसे शुरूआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवनः रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर/सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस/रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका।

PC:jagranjosh

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *