Rajasthan: लोकसभा की 13 सीटों के लिए कल होगा मतदान, जानें किस सीट पर कितने मतदाता हैं पंजीकृत

Rajasthan: लोकसभा की 13 सीटों के लिए कल होगा मतदान, जानें किस सीट पर कितने मतदाता हैं पंजीकृत

जयपुर। राज्य में लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत दूसरे चरण में 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान होगा। द्वितीय चरण में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 2,80,78,399 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 1,44,74,618 पुरूष, 1,36,03,457 महिला और 324 ट्रांसजेडर मतदाता हैं। सर्विस वोटर्स की संख्या 26,837 है।

श्री गुप्ता ने बताया कि सर्वाधिक 2,67,399 मतदाता बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में बढ़े हैं। इसके साथ ही, जालोर में 2,26,448, बांसवाड़ा में 2,25,239, टोंक-सवाई माधोपुर में 2,04,624, पाली में 1,86,611, जोधपुर में 1,81,486, उदयपुर में 1,61,681, चित्तौड़गढ़ में, 1,54,827, राजसमंद में 1,51,567, भीलवाड़ा में 1,51,329, कोटा में 1,40,843, झालावाड़-बारां में 1,27,104 और अजमेर में 1,23,053 वृद्धि हुई है।

लोकसभा क्षेत्रवार वर्ष 2024 और (2019) मतदाताओं की संख्या—
टोंक-सवाई माधोपुर: 21,50,616 (19,45,992)
 अजमेर: 19,99,399 (18,76,346)
 पाली: 23,48,274 (21,61,663)
 जोधपुर: 21,38,241 (19,56,755)
 बाड़मेर: 22,08,630 (19,41,231)
 जालोर: 22,97,692 (20,71,244)
 उदयपुर: 22,31,240 (20,69,559)
 बांसवाड़ा: 22,00,607 (19,75,368)
 चित्तौड़गढ़: 21,70,738 (20,15,911)
 राजसमंद: 20,64,478 (19,12,911)
 भीलवाड़ा: 21,48,657 (19,97,328)
 कोटा: 20,88,853 (19,48,010)
 झालावाड़-बारां: 20,30,974 (19,03,870)

PC:tv9hindi

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *